Monday 15 January 2018

(Peoples in Problems) लोग बोलते है यही जनतंत्र है | (राजस्थान लोकसभा उपचुनाव और जनता )

PEOPLES IN PROBLEMS
लोग बोलते है यही जनतंत्र है

चुनावी सभा में महिलाओं से घिर गए विधायक व सभापति

अलवर. कबीर कॉलोनी में उप चुनाव के लिए सभा करने गए विधायक बनवारीलाल सिंघल और नगर परिषद 

सभापति अशोक खन्ना को विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने उन्हें पानी की समस्या को लेकर घेर लिया।

नीमराना पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव कांग्रेस में हुईं शामिल

नीमराना | पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव सोमवार को क्षेत्र के बसई भोपाल सिंह गांव में पंचायत राज से जुड़े जन...
·          
·          
·          
·          
नीमराना | पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव सोमवार को क्षेत्र के बसई भोपाल सिंह गांव में पंचायत राज से जुड़े जन प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। नीमराना में कांग्रेस कार्यालय का जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत, बीज निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अलवर लोकसभा कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद डॉ.करण सिंह यादव, हरियाणा के पूर्व विधायक नरेश यादव,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

क्षत्रिय समाज भाजपा से नाराज, राठौड़ का बयान बौखलाहट वाला: जितेंद्र

Bhaskar News Network | Last Modified - Jan 16, 2018
अलवर | पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बयान को...
·          
·          
·          
·     
अलवर | पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बयान को बौखलाहट भरा बताया है। सिंह ने कहा कि प्रदेश का क्षत्रिय समाज भाजपा से नाराज है। इसलिए भाजपा तीनों सीटें हार रही है। डॉ.करण सिंह यादव को मेरे प्रस्ताव से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह खुद इस चुनाव को लड़ रहे हैं। इससे पहले राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर में कहा था कि कांग्रेस ने भंवर जितेंद्र सिंह का टिकट काटा है। उन्होंने राजपूत समाज से इसका चुनाव में बदला लेने की बात कही थी। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश की तीनों सीटें हार रही है, इसलिए राठौड़ जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण मैं चुनाव नहीं लड़ रहा। कांग्रेस ने मुझे और चंद्रेश कुमारी को मंत्री बनाया था। राजपूत सभा की बिल्डिंग पर 63 लाख का टैक्स लगा दिया। जब भी चुनाव आते हैं तो मेरे खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाती है। हाल ही में बूंदी राजघराने की संपत्ति को लेकर महाराज के निधन के 10 साल बाद दिल्ली के 70-80 के बुजुर्ग से एफआईआर दर्ज कराई गई। संपत्ति ट्रस्ट के अधीन व मेरा लाभार्थ नहीं है। क्षत्रिय समाज उपचुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगा। 

निर्दलीय प्रत्याशी उपेन यादव ने दिया कांग्रेस को समर्थन

राजस्थान बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी उपेन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.करण सिंह यादव को समर्थन दे दिया है। फूलबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं उपेन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की। सिंह ने कहा कि यादव की मांगों को कांग्रेस विधानसभा एवं लोकसभा में उठाएगी। भाजपा ने 15 लाख युवाओं को नौकरी का वादा किया, लेकिन गहलोत सरकार में निकाली गई 63 हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाए। सरकार पीपीपी मॉडल में आ चुकी है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी सहित ज्यादातर सरकारी विभाग को पीपीपी मॉडल पर दे रही है। उपेन यादव ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ जन आंदोलन करेगी। इसी शर्त पर संघ समर्थन दे रहा है। संघ के अलवर, अजमेर एवं मांडलगढ़ में प्रत्याशी नामांकन वापस लेंगे। 

शहर में पानी को लेकर लोग हो रहे परेशान : डॉ.करण सिंह

अलवर | कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने सोमवार को अलवर शहर में तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने...
·          
·          
·          
·          
अलवर | कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने सोमवार को अलवर शहर में तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किशनगढ़बास विधानसभा में जनसंपर्क किया।
हजूरी गेट नवल मन्दिर के पास आयोजित जनसभा में डॉ.यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई। बेरोजगार, किसान मजदूर, महिला व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में भी ज्यादातर मौहल्लों में पानी नहीं आ रहा है। पानी लिए लोग जाम लग रहे है। सरकार व विधायकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। जिले में इंस्पेक्टर राज चल रहा है। उन्होंने नई सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, केडलगंज में डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। कचहरी परिसर में वकीलों, कर्मचारी व अधिकारियों के समर्थन मांगा। इस दौरान बार एसोसिएशन में एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ सहित अनेक वकील मौजूद थे। जनसंपर्क में कृष्ण मुरारी गंगावत, नरेंद्र शर्मा, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, पुष्पा गुप्ता, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बेनीवाल, प्रदीप आर्य, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सीएल जाजोरिया, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी जवाहर जैन सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किशनगढ़बास में जनसंपर्क के दौरान रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान सिंह ने कहा कि भाजपा के चार साल के शासनकाल में कोई भी उपलब्धियां नहीं रही। उनके शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोकने का काम किया। स्टेट मेगा हाइवे, मेट्रो ट्रेन, कारगो एयरपोर्ट, चंबल का पानी के सर्वे जैसी योजनाएं रोक दी गई। उन्होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, दीपचन्द खैरिया, जिला प्रमुख रेखा राजू यादव, पीसीसी सचिव अजित यादव, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी गोपालदास खटीक, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह महलावत, संजीव सिंह बारेठ आदि मौजूद थे। 

मतदान दलों का रेंडमाइजेशन हुआ, प्रत्याशी व चुनाव एजेंट की बैठक आज

Bhaskar News Network | Last Modified - Jan 16, 201
अलवर | मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन एनआईसी में सोमवार को किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के. नन्थाकुमार एवं...
·          
·          
·          
·          
अलवर | मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन एनआईसी में सोमवार को किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के. नन्थाकुमार एवं एस. चोकालिंगम व जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल आदि मौजूद रहे। लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों एवं उनके द्वारा नियुक्त निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल की अध्यक्षता में 16 जनवरी को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। बैठक में पर्यवेक्षक के. नन्थाकुमार एवं एस. चोकालिंगम भी उपस्थित रहेंगे। 

शिक्षक संघर्ष समिति की रैली कल, सीएम के नाम देंगे ज्ञापन

Bhaskar News Network | Last Modified - Jan 16, 2018,
अलवर| राजस्थान शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वावधान में 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे कंपनी बाग से कलेक्ट्रेट तक रैली का आयोजन...
·          
·          
·          
·          
अलवर| राजस्थान शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वावधान में 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे कंपनी बाग से कलेक्ट्रेट तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकार द्वारा स्कूलों को पीपीपी मोड पर दिए जाने का विरोध किया जाएगा और सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। यह जानकारी जिला संयोजक रामचरण वर्मा ने दी। 

गांव को रास्ता नहीं मिला तो उपचुनाव का करेंगे बहिष्कार

Bhaskar News Network | Last Modified - Jan 15, 2018
समीपवर्ती गांव थोकेदार का बास के ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन को आगामी लोकसभा उपचुनाव में वोट नहीं देकर चुनाव...
·          
·          
·          
·          
समीपवर्ती गांव थोकेदार का बास के ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन को आगामी लोकसभा उपचुनाव में वोट नहीं देकर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी और रास्ते की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा मुबारिकपुर से थोकेदार बास जाने का कोई भी स्थाई मार्ग नहीं है, जिसके कारण लोगों को खेतों में बने अस्थाई रास्तों से ही गुजरना पड़ता है। लगभग 2 हजार की आबादी वाले इस गांव में रास्ता न होने के कारण गांव में लोगों के बीमार पड़ जाने सहित महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस एवं प्राइवेट वाहन भी रास्ता नहीं होने के कारण नहीं आते है और मजबूरन मरीजों को बाइक पर ही ले जाना पड़ता है। वहीं रास्ता नहीं होने के कारण शादी-समारोह में बारात को मुबारिकपुर ही रुकना होता है और करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। बारिश के दिनों में इस रास्ते पर पानी भरने पर किसानों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानी होती है। हर चुनाव में वोट मांगने आने वाले सभी नेताओं को इस समस्या से अवगत कराया जाता है तो वे केवल आश्वासन देकर ही रह जाते हैं। रविवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव में इकट्ठा हुए और समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान नहीं होने पर आगामी उपचुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। 

************** 

जाति-धर्म की भावना से दूर हटकर जिले का विकास कराए

Bhaskar News Network | Last Modified - Jan 15, 2018

स्कीम एक निवासी राजेश शर्मा का कहना है कि जाति-धर्म की भावना से दूर हटकर संपूर्ण जिले का विकास कराए। हर ग्राम तक...
स्कीम एक निवासी राजेश शर्मा का कहना है कि जाति-धर्म की भावना से दूर हटकर संपूर्ण जिले का विकास कराए। हर ग्राम तक मूलभूत सुविधाएं हों। मेडिकल व शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अधिक ध्यान देना वाला हो। समस्या समाधान शिविर लगाए। लोकसभा उपचुनाव में ऐसे प्रत्याशी को सांसद के रूप में वोट दूंगा, जो इन सब बात को पूरा करने की क्षमता रखता हो।

व्यावहारिक हो सांसद भंडोड़ी गांव निवासी महावीर प्रसाद चौधरी का कहना है कि लोकसभा उपचुनाव में ऐसे प्रत्याशी को सांसद के रूप में वोट देना पंसद करूंगा, जो पूरे जिले का विकास कराए। प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में शामिल हो। व्यावहारिक हो। आमजन की समस्या सुनने के लिए जिसके द्वार 24 घंटे खुले रहें।

युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला हो सांसद सोना विहार पुराना दिल्ली रोड निवासी रविंद्र सिंह भाटी का कहना है कि सांसद युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला होना चाहिए। जातिगत भेदभाव को मिटाने वाला हो। ऐसी व्यवस्था कायम रखने वाला हो, जिससे महिला को उसका पूरा हक मिल सके, महिला पूर्ण रूप से खुद को स्वतंत्र समझे।

लोगों की सोच में बदलाव लाए ब्रह्मचारी मोहल्ला निवासी संगीता मित्तल एडवोकेट का कहना है कि नेताओं के प्रति लोगों के मन में बनी छवि को बदलने वाला सांसद होना चाहिए। यह वह तभी कर सकता है, जब सांसद लीक से हटकर काम करके दिखाए। अपने काम से यह सिद्ध करे कि नेता आमजन के बीच केवल चुनाव में ही नहीं आता है। जिले के लिए ऐसे कार्य करे जिससे आमजन के बीच उसकी विशेष छवि उभर कर आए। 

***************

PEOPLE PROBLEMS